बिग ब्रेकिंग: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सख्त, सीओ लालकुआं के मुंशी को किया सस्पेंड
हल्द्वानी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार आज हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने काठगोदाम सर्किट हाउस में कुमाऊं मंडल के पुलिस के आला अधिकारियों के साथ अपराध पर समीक्षा बैठक ली। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने सीओ लालकुआं के मुंशी द्वारा कार्य में लापरवाही बरते जाने पर मुंशी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पुलिस अधिकारियों को कई सख्त निर्देश दिए है।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक माह और बढ़ा दिया है। गैंगस्टर और एनडीपीएस के अपराधियों की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिये। उन्होंने कहा कि सीओ अपने हाथ से क्राइम रजिस्टर लिखेंगे। इसके अलावा गैंगस्टर और एनडीपीएस के अपराधियों की संपत्ति जप्त करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने अपराध नियंत्रण और लंबित विवेचना पर अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी लंबित मामलों को वर्कआउट किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्मैक की तस्करी पर भी पुलिस ने काफी हद तक अंकुश लगा दिया है। अपराधी सलाखों के पीछे हैं, वांछित अपराधियों की धरपकड़ भी तेजी से की जा रही है, इसके लिए उन्होंने सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए हैं साथ ही उन्होंने बताया की प्रदेश को भय मुक्त बनाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश