Big breking: देर रात पूर्व CM हरीश रावत की कार दुर्घटनाग्रस्त, अस्पताल में किया भर्ती
हल्द्वानी से मंगलवार रात काशीपुर जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में हरीश रावत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें काशीपुर के अस्पताल केवीआर में भर्ती कराया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत बताई जा रही है। इस घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस के अनुसार पूर्व सीएम हरीश रावत मंगलवार रात अपनी कार से कुछ कार्यकर्ताओं के साथ हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे थे। देर रात करीब 12.05 बजे बाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक लोडर वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में आगे की सीट पर बैठे पूर्व सीएम को जोर का झटका लगा।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे। सीओ भंडारी ने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत को काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूर्व सीएम के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिलते ही काशीपुर, बाजपुर और आसपास के कांग्रेसी नेता भी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री अपने सारे टेस्ट करवाने के बाद देर रात्रि अपने होटल के लिए निकल गए थे इस दुर्घटना में पूर्व सीएम के साथ साथ वाहन चालक तथा उनके गनर के बाल बाल बचे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद