बड़ी खबर (हल्द्वानी): चंदन हॉस्पिटल पर अवैध वसूली और लापरवाही के आरोप, जिलाधिकारी ने गठित की जांच समिति
हल्द्वानी, 07 मार्च। हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल में उपचार के नाम पर अवैध धन वसूली, चिकित्सा में लापरवाही, आर्थिक शोषण तथा कुप्रबंधन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जांच समिति का गठन किया है।
जारी आदेश के अनुसार गठित समिति में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी तथा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को सदस्य नामित किया गया है। समिति को हॉस्पिटल में ली जा रही शुल्क राशि, उपचार व्यवस्था तथा निर्धारित स्वास्थ्य मानकों की विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने जानकारी रखने वाले सभी संबंधित अथवा असंबंधित व्यक्तियों से अपील की है कि यदि उनके पास इस प्रकरण से जुड़ी कोई जानकारी, कथन अथवा प्रमाण हों तो वे इस विज्ञप्ति के प्रकाशन के सात दिनों के भीतर मौखिक या लिखित रूप में गठित जांच समिति के किसी भी अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप