बड़ी खबर (हल्द्वानी): शराब की दुकानों में ओवररेटिंग का खेल, सिटी मजिस्ट्रेट की कार्रवाई में खुलासा
हल्द्वानी, 8 अप्रैल 2026 (सूवि)। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर बुधवार को शहर में विदेशी मदिरा की दुकानों पर प्रशासन ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने कुल 4 दुकानों की जांच की, जिसमें 3 दुकानों पर ओवररेटिंग के मामले सामने आए।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूल रहे थे। ब्लेंडर्स प्राइड के क्वार्टर पर 5 रुपये और मैजिक मोमेंट्स पर 10 रुपये अधिक वसूले जा रहे थे। यह अनियमितता सामने आने के बाद संबंधित दुकानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जांच में यह भी सामने आया कि कई बोतलों पर अंकित QR कोड काम नहीं कर रहे थे, जो पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। हालांकि, सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे चालू पाए गए और बिलिंग मशीन भी उपलब्ध रही।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार की ओवररेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी