(बड़ी खबर) हल्द्वानी में मेडिकल स्टोरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी चिकित्सालय के आसपास संचालित मेडिकल स्टोरों पर प्रशासन ने शनिवार को औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की।
उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने शुभ मेडिकल स्टोर एवं रेहमान मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
निरीक्षण के दौरान रेहमान मेडिकल स्टोर में प्रिस्क्रिप्शन फाइल और रजिस्टर उपलब्ध नहीं पाया गया। साथ ही प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित नहीं थे और आवश्यक अभिलेख अधूरे मिले। सबसे गंभीर बात यह रही कि निरीक्षण के समय फार्मासिस्ट भी मौके पर मौजूद नहीं था।

इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने मौके पर ही रेहमान मेडिकल स्टोर के औषधि क्रय-विक्रय पर तत्काल रोक लगा दी।
संयुक्त निरीक्षण दल ने दोनों मेडिकल स्टोरों में दवाओं के क्रय-विक्रय अभिलेख, नियंत्रित औषधियों के रख-रखाव, लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों और औषधि विक्रय से जुड़े अन्य प्रावधानों की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों के संबंध में संबंधित संचालकों को निर्धारित समयावधि के भीतर सभी अभिलेख अद्यतन करने और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य से जुड़े प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दवाओं का विक्रय केवल निर्धारित मानकों और वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप ही किया जाना चाहिए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!