(बड़ी खबर) हल्द्वानी: खनन कार्य में लगे पुराने वाहनों पर चलेगा विशेष अभियान, अनफिट पाए जाने पर रद्द होंगे पंजीकरण
खनन समिति की बैठक में जिलाधिकारी महोदया द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि दिनांक 15.04.2025 को जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक आहूत की गई, उक्त बैठक में जिलाधिकारी महोदया द्वारा निर्देशित किया गया है कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत खनन कार्य हेतु लगे हुए पुराने पंजीकृत वाहनों पर विशेष अभियान चलाते हुए उक्त वाहनों की फिटनेस की जॉच कर अनफिट वाहनों के पंजीकरण निरस्त करने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त के कम में आपको निर्देशित किया जाता है कि खनन कार्य हेतु लगे हुए वर्ष, 2010 से पूर्व पुराने पंजीकृत वाहनों की सूची इस कार्यालय को अविलम्ब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे की सम्भागीय तकनीकी निरीक्षक (प्रावधिक) हल्द्वानी के साथ संयुक्त जॉच कर खनन कार्य हेतु लगे हुए पुराने पंजीकृत वाहनों पर विशेष अभियान चलाते हुए अनफिट वाहनों के पंजीकरण निरस्त करने की अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद