हल्द्वानी: ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान में बड़ी सफलता, 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी। उत्तराखंड में चल रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान हल्द्वानी पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 25 मार्च को बेलबाबा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक महिला संदिग्ध नजर आई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 203 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60.90 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार महिला की पहचान कनिका (40 वर्ष), निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस और एसओजी टीम की अहम भूमिका रही।
इस सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए 2500 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी