हल्द्वानी में बड़ी चोरी का खुलासा: शोरूम का पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, 24 घंटे में बरामद हुईं तीन स्कूटी
हल्द्वानी। शहर में स्कूटी शोरूम से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने बेहद तेजी से खुलासा कर दिया है। हल्द्वानी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चोरी की गई तीनों स्कूटी बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि शोरूम का पूर्व कर्मचारी ही निकला।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बरेली रोड स्थित एक स्कूटी शोरूम से तीन स्कूटी चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही टीपी नगर थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी हिमांशु, जो पहले इसी शोरूम में काम कर चुका था, शोरूम की व्यवस्थाओं और गतिविधियों से पूरी तरह परिचित था। इसी जानकारी का फायदा उठाते हुए उसने सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम दिया।
टीपी नगर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी की गई तीनों स्कूटी सकुशल बरामद कर लीं। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार