हल्द्वानी: तीनपानी में खूनी संघर्ष का खुलासा, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने तीनों हमलावरों को दबोचा
हल्द्वानी। तीनपानी क्षेत्र में युवक पर चापड़ और चाकू से किए गए जानलेवा हमले के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने फरार चल रहे तीनों हमलावरों को अलग-अलग स्थानों से दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई को तीनपानी निवासी यमन प्रकाश ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शनि मंदिर के पास सोनकर फार्म क्षेत्र में गौरव महतोलिया, सचिन महतोलिया और सौरभ महतोलिया ने उनके और उनके भाई के साथ मारपीट की। आरोप है कि विवाद के दौरान तीनों ने चापड़ और चाकू से हमला कर उनके भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और लगातार दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पहले गौरव महतोलिया और सचिन महतोलिया को मंगलपड़ाव क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसके बाद फरार चल रहे तीसरे आरोपी सौरभ महतोलिया को भोटियापड़ाव टैक्सी स्टैंड से दबोच लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों और बयानों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 3(5) भी जोड़ी गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई ASP अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट….
आज का राशिफल (15 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (14 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: व्यवसायी की 20 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप