(ब्रेकिंग न्यूज़) हल्द्वानी: दोस्तों के साथ नहाने गये बैंक मैनेजर की गधेरे में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हल्द्वानी। नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास नलेना गधेरे में डूबने से कुर्मांचल बैंक टीपीनगर शाखा के प्रबंधक हिमांशु पंत की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ गर्मी से राहत पाने के लिए गधेरे में नहा रहे थे, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। साथी दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
घटना की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद युवक को गधेरे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
मिली जानकारी के मुताबिक हिमांशु पंत अपने दोस्तों शिवम बिष्ट (मुखानी), राम सिंह रावत (लामाचौड़) और रोहित चंद्र (बेलुआखान) के साथ नलेना क्षेत्र घूमने गए थे। गर्मी से राहत के लिए सभी गधेरे में नहा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
दो अक्टूबर को होनी थी शादी, बैचलर पार्टी बन गई काल
परिजनों ने बताया कि हिमांशु की शादी इसी साल दो अक्तूबर को तय थी। दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी मनाने के लिए वह महेशखान जाने वाले थे, लेकिन गेस्ट हाउस की बुकिंग न होने पर पंगोट का रुख किया। वहां भी होटल न मिलने पर सभी लौटने लगे। इसी बीच किसी ने उन्हें नलेना गधेरे की जानकारी दी, और सभी वहीं पहुंच गए। गधेरे में नहाते वक्त हुआ यह हादसा अब दोनों परिवारों के लिए गहरा मातम बन गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी श्याम बोरा के अनुसार शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद