पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की कांग्रेस में वापसी पर मिष्ठान वितरण
लालकुआं। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व विधायक संजीव आर्या की कांग्रेस में वापसी की खुशी में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास में कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक के बाद मिष्ठान वितरित किया।
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व विधायक संजीव आर्या की कांग्रेस जॉइन करने की खुशी में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित बैठक में सभी ने उनके कांग्रेस जॉइन करने की पर खुशी व्यक्त की और मिष्ठान वितरित किया, इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के कांग्रेस में आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और भारतीय जनता पार्टी की विकास विरोधी, किसान विरोधी, युवा विरोधी सरकार, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाली सरकार को उखाड़ फैकने का काम करेंगे। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि यशपाल आर्य की कांग्रेस में पुनः वापसी से राज्य में कांग्रेस को अत्यधिक मजबूती मिलेगी। साथ ही अब उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनना तय है, मतदाताओं का रुझान एकतरफा कांग्रेस की ओर को पुनः हो गया है।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंद्रलाल आर्या, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोपाल नेगी, विधानसभा संयोजक उमेश कबडवाल,ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रैक्वाल, बलवंत मेहरा, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजा धामी, पूर्व विधानसभा यूथ अध्यक्ष पुष्कर दानु, अर्जुन बिष्ट, सुरेंद्र बर्गली, चन्द्र प्रकाश डाल, घनानन्द भट्ट, ललित तिवारी, दया किशन कबड़वाल, मोहन राणा, पूर्व प्रधान इंद्र लाल, कैलाश बमेटा, शेखर पांडे,नंदराम आगरी,दिनेश आर्या, मोहन कुड़ाई, ललित मेहता, दिनेश आर्य, मुकेश दुर्गापाल, गौरव बहुगुणा, बसन्त जोशी, कमल पांडे, सुभम भट्ट, घनश्याम फुलारा, चंद्र प्रकाश डाल,पीतांबर जोशी सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज