मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर घायलों से मुलाकात की, कही ये बातें
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में कल अवैध मदरसा और नमाज स्थल के ध्वस्तीकरण के दौरान भड़की हिंसा में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर घायलों से मुलाकात की है और उनका हालचाल जाना है।

हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए हल्द्वानी कोतवाली में कहा उत्तराखंड देवभूमि है ऐसे में इतना बड़ा दहशत वाला काम किया जाना उत्तराखंड में किसी भी कीमत पर बक्शा नही जाएगा। सीएम ने कहा जिस तरह पत्रकारों के कैमरे तोड़े गए उनको आग में जलाने का प्रयास किया गया वो बताता है एक बड़ी साजिश इसके पीछे हो सकती है हम हर पहलु की जाँच कर रहे है। हमारी सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है फिर चाहे वो पत्रकार हो या फिर पुलिस कर्मी या सरकारी अफसर हम पूरी निडरता से किसी भी गलत मंसूबों को कामयाब नही होने देगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा सभी को चिन्हित किया जा रहा है और कानून तोड़कर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रभारी मंत्री रेखा आर्य और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत सहित कई लोग मौजूद रहे।
आपको बता दे हल्द्वानी में हुए उपद्रव के बाद से लगातार उत्तराखंड सीएम हर पल का अपडेट ले रहे है डीजीपी अभिनव कुमार सहित मुख्य सचिव राधा रतूड़ी हल्द्वानी कैंप करके पहले ही ग्राउंड जीरो पर अपडेट ले रहे है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!