सीएम धामी ने हल्द्वानी मामले में बुलाई बैठक, बनभूलपुरा में लगाया कर्फ्यू, देखते ही गोली मारने के आदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी मामले में बुलाई हाई लेवल मीटिंग
डीएम ने बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश
हल्द्वानी मामले में सीएम धामी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश, डीएम ने वनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश।
हल्द्वानी में नजूल भूमि पर बने अवैध मदरसे और नमाज स्थल को धुस्त करने के बाद अराजक तत्व में जहां एक और पुलिस प्रशासन और पत्रकारों पर पथराव कर दिया तो वहीं कई गाड़ियों में आग लगा दी हालत इतनी बिगड़ गए। अराजक तत्वों ने बनभूलपुरा थाने में पथराव कर दिया और कई सरकारी गाड़ियों को निजी गाड़ियों को आज के हवाले कर दिया है सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि बनभूलपुरा इलाके से कई राउंड फायरिंग भी की गई है इधर पुलिस ने हालात को नियंत्रण में रखने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं फिलहाल कई लोग घायल हैं 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हैं। जबकि कई पत्रकार और नगर निगम के कर्मचारी भी घायल हैं फिलहाल पुलिस हालात को काबू करने का प्रयास कर रही है।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज