हल्द्वानी: नशा मुक्ति केंद्र में किशोर की बिगड़ी हालत, अवैध संचालन का खुलासा; संचालिका पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। शहर स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में किशोर के साथ कथित मारपीट और लापरवाही के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जांच कराते हुए संबंधित केंद्र संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, नैनीताल निवासी 17 वर्षीय शुभम अधिकारी को नशे की लत के इलाज के लिए हल्द्वानी के “संकल्प नशा मुक्ति समिति” में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि कुछ समय पहले तक युवक की हालत सामान्य थी, लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो शुभम गंभीर अवस्था में मिला और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों की जांच में उसके किडनी और लीवर पर असर होने की बात सामने आई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि संबंधित नशा मुक्ति केंद्र बिना वैध पंजीकरण के संचालित हो रहा था और नाबालिग को अवैध रूप से वहां रखकर उपचार किया जा रहा था।
इसके बाद थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 50/26 के तहत केंद्र की महिला संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी
आज का राशिफल (15 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में 14 वर्षीय किशोरी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, रील बनाने को लेकर भाई से कहासुनी के बाद हुई घटना
आज का राशिफल (14 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!