हल्द्वानी : यहां सिंचाई नहर में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी……
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। देवला तल्ला क्षेत्र देवलातल्ला की सिंचाई नहर में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, देवला तल्ला के ग्रामीणों ने गत दोपहर सिंचाई नहर में एक नवजात का शव देखा। इससे वहां सनसनी फैल गयी। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।चिकित्सकों के अनुसार नवजात लड़का था। उसके नाभी में गर्भनाल लगी हुई थी। संभावना जताई जा रही है कि प्रसव के समय मां का आठ से नौ माह का गर्भ रहा होगा। पुलिस ने बताया कि अभी तक मामले में किसी भी तरह का सुराग नहीं मिला है। अनुमान है कि किसी मां ने लोकलाज के कारण इस बच्चे को जन्म देने के बाद नहर में फेंक दिया होगा। मामले की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश