बिंदुखत्ता में ग्रामीण व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, मचा हड़कंप
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता संजय नगर में रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति ने परिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती ले आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि 48 वर्षीय खुशीराम ने परिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसका सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं, इलाज के दौरान शनिवार देर रात उसकी मौत हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गया है।
पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक कलह से तंग आकर खुशीराम ने जहर खा लिया था। जिसके बाद उसके दामाद ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, इस मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम में लिए भेजा गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी