हल्द्वानी में कशिश हत्याकांड पर उबाल, सुप्रीम कोर्ट से आरोपी बरी होने पर फूटा आक्रोश, फांसी की उठी मांग
हल्द्वानी। साल 2014 के बहुचर्चित कशिश हत्याकांड मामले में आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से बरी किए जाने के बाद शहर में आक्रोश फूट पड़ा है। गुरुवार को सैकड़ों लोग बुद्ध पार्क से सड़कों पर उतरे और आरोपी को फांसी देने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प भी हुई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी को न्याय नहीं मिला है और जब तक आरोपी को फांसी नहीं दी जाती, आंदोलन जारी रहेगा। इस विरोध को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, लोक कलाकार श्वेता माहरा और कई सामाजिक, राजनीतिक व छात्र संगठनों का समर्थन मिला है। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
गौरतलब है कि 20 नवंबर 2014 को पिथौरागढ़ निवासी मासूम कशिश हल्द्वानी में एक शादी समारोह के दौरान लापता हो गई थी। छह दिन बाद उसका शव गौला नदी से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम में बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि हुई थी। मामले में मुख्य आरोपी अख्तर अली समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
मार्च 2016 में स्पेशल कोर्ट ने अख्तर अली को फांसी की सजा सुनाई थी, जिसे 2019 में हाईकोर्ट ने भी बरकरार रखा। लेकिन हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया। फैसले के बाद से पूरे उत्तराखंड में लोगों में गुस्सा है। धामी सरकार ने मामले में सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल करने का निर्णय लिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान