पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में दर्जनों लोग भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल
लालकुआं। दर्जनों ग्रामीण कांग्रेस पार्टी पर आस्था व्यक्त करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
बिन्दुखत्ता के खुरियखत्ता गांव में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में सुंदर सिंह कोरंगा के आवास पर 12 से अधिक लोंगो ने भाजपा से कांग्रेस में सदस्यता ग्रहण की जिसमे विक्की थापा ,गंगा देवी मंजू कोरंगा ,देवेंद्र कोरंगा ,नंदन सिंह कोरंगा ,गंगा सिंह धनिक ,गौरा देवी, उमा देवी ,तारा सिंह दानू ,ममता कोरंगा ,हुकुम सिंह ,ललित कोरंगा ,हेमा कोरंगा, लक्ष्मी साही, तुलसी दत्त द्विवेदी, नारायण सिंह सनौला मोहन सिंह कार्की आदि लोगो ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी में शामिल लोगों का कहना है कि भाजपा शासन में विकास कार्य ठप्प हो गये है। बेरोजगारी के कारण रोजगार के अभाव में युवा परेशान हैं महंगाई की मार से आम जनता त्रस्त है, जिसके कारण भारी संख्या में लोगों के द्वारा कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की जा रही है। उक्त लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर पूर्व कैप्टन प्रेम सिंह कोरंगा, पंकज दुर्गापाल, दीवान सिंह कार्की, गौरव सिंह, बलवंत सिंह, मोहन कुड़ाई, ललित मेहता सहित भारी संख्या में गांव के लोग उपस्थित रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज