हल्द्वानी में सांसद खेल महोत्सव 2025 का उत्साह, सांसद अजय भट्ट ने वॉलीबॉल मुकाबले में किया प्रतिभाग
हल्द्वानी। सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत सोमवार को मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नैनीताल–उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के साथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग भी किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव 2025 एक राष्ट्रव्यापी खेल आयोजन है, जिसका उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना और फिट इंडिया अभियान को मजबूती देना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान कर रहा है और छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे खेल आयोजनों से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच मिलता है।

सांसद अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही और कहा कि इस परिवर्तन में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण क्षेत्रों से खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता सिंग क्लब और किंग क्लब के मध्य खेली गई, जिसमें सिंग क्लब ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि किंग क्लब उपविजेता रहा।
इस अवसर पर प्रभारी उपनिदेशक रशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, वॉलीबॉल प्रशिक्षक श्याम मन्नू भट्ट, तनुजा आर्या, तिलोक सिंह जीना, निशांत मेहरा, लोकसभा खेल महोत्सव 2025 के प्रभारी लक्ष्मण खाती, रवींद्र बाली, भुवन जोशी, राजीव जायसवाल, सुरेंद्र बिष्ट, हिमांशु मिश्रा, हीरालाल साहू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।


आज का राशिफल (10 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….