हल्द्वानी में दीपावली तक वाहनों की एंट्री बंद, यहां होगी छोटे वाहनों की पार्किंग
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने दीपावली तक के लिए पूरा ट्रैफिक डायवर्जन व पार्किंग प्लान बनाया है। शहर में वाहनों की एंट्री बन्द कर बड़े वाहन शहर के पीछे के रास्ते से निकाले जाएंगे साथ ही छोटे वाहन जैसे बाइक, स्कूटी के लिए शहर से बाहर अस्थाई पार्किंग स्थल बनाया है।
एसएसपी प्रीती प्रियदर्शिनी के मुताबिक त्योहारों को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। इसी कड़ी में बड़े वाहनों को अपने गंतव्य तक आने-जाने के लिए लालडांठ से कोलटैक्स वाला रूट इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी नैनीताल ने बताया कि नैनीताल तिराहे से लेकर मंगलपड़ाव तक के क्षेत्र में कोई भी छोटा वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। गौरतलब है कि बाजार आने वाले लोगों के वाहनों को भी अपने वाहन पार्किंग में खड़े करने होंगे। छोटे वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई हैं।
- नैनीताल रोड/कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन ओके होटल के पास स्थित मिनी स्टेडियम में खड़े होंगे।
- बरेली रोड से आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था लक्ष्मी शिशु मंदिर मंगलपड़ाव में की गई है।
- रामपुर रोड व देवलचौड़ से आने वाले लोग अपने वाहनों को सरगम सिनेमा ग्राउंड में खड़ा करेंगे।
- बाजार के समस्त व्यवसायी अपने वाहनों को सिंधी स्वीट्स के पास मैजिक स्टैंड या फिर सरस मार्केट पार्किंग में पार्क करेंगे।
- रेलवे बाजार से मुख्य बाजार से आने वाले लोग रेलवे स्टेशन में वाहन खड़े करेंगे।
एसएसपी प्रीती प्रियदर्शिनी ने नैनीताल पुलिस की तरफ से सभी को त्योहारों के लिए बधाई संदेश दिया। साथ ही उन्होंने लोगों से ट्रैफिक से लेकर पार्किंग व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की। गौरतलब है कि दीपावली व धनतेरस पर बाजार में काफी भीड़ हो जाती है। इसी को देखते हुए पुलिस ने उक्त व्यवस्था को तैयार किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज