हल्द्वानी: CBSE 10वीं के रिजल्ट में छाया दून कॉन्वेंट स्कूल, छात्रों का शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम 2026 में गोजाजाली स्थित दून कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
दून कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा हिमानी जोशी ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं तनमय पांडेय ने 96% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में इशिता रौतेला ने 95.4%, देव बिड़ला ने 95.2% और पारस जोशी ने 92% अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी एवं समस्त शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है।
विद्यालय प्रबंधन ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि आने वाले समय में भी छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी