शादी का झांसा, दुष्कर्म और दर्दनाक अंत; हल्द्वानी के एसटीएच में किशोरी ने तोड़ा दम
हल्द्वानी में प्यार, धोखे और दर्द से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार किए जाने से आहत एक किशोरी ने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बरेली के शीशगढ़ निवासी राकेश ने उनकी बेटी को शादी का झांसा दिया। आरोप है कि युवक 25 अप्रैल को किशोरी को अपने साथ रुद्रपुर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
पीड़िता के भाई का आरोप है कि बाद में युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इससे मानसिक रूप से टूट चुकी किशोरी ने 26 अप्रैल को खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को पहले जिला अस्पताल रामपुर में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हल्द्वानी के एसटीएच रेफर कर दिया गया था।
इलाज के दौरान देर रात किशोरी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने मामले में खजुरिया थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं विजय मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!