हल्द्वानी: यहां कार के गोदाम में लगी आग, तीन गाड़ियां जलकर हुई राख
हल्द्वानी। गोरापड़ाव स्थित एक कार शोरूम के परिसर में आग लग गई. आग ने परिसर में खड़ी तीन कारों को चपेट में ले लिया. आग की सूचना मिलते ही वहां हड़कंप मच गया. आनन फानन में इसकी सूचना दमकल को दी गई.मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है. गनीमत रही कि समय रहते कर्मचारियों ने कई अन्य कारों को वहां से हटकर अलग किया. अन्यथा आग लगने की ये घटना बड़ा रूप ले सकती थी और शोरूम को बड़ा नुकसान हो सकता था. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
आग लगने के बाद शोरूम परिसर और आसपास का इलाका धुएं से भर गया. इस दौरान बरेली रोड हाइवे पर लोगों की भीड़ लग गई. आग शोरूम के पिछले हिस्से स्थित यार्ड में लगी. यार्ड में बड़ी संख्या में गाड़ियां रिपेयर होने के लिए आई थी. इस अग्निकांड में तीन गाड़ियां जलकर पूरी तरह से खाक हो गई हैं।
अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सूचना मिली कि गोरापड़ाव में कार शोरूम में आग लगी है. इसके बाद मौके पर अग्निशमन की गाड़ियों को रवाना किया गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया है. आग लगने की घटना में तीन गाड़ियां जलकर खाक हुई हैं. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. आग से कितने का नुकसान हुआ है इसका पता लगाया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश