हल्द्वानी में चलती बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचा युवक,…देखिए वीडियो
हल्द्वानी। शहर के एमबी इंटर कॉलेज के पास शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि बाइक सवार समय रहते कूद गया और किसी बड़ी अनहोनी से बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार तुषार अहमद नवाबी रोड से एमबी इंटर कॉलेज की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह दुर्गा सिटी सेंटर चौराहे के पास पहुंचे, बाइक से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही सेकंड में उसमें आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और राहगीर भी दूर हट गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण दमकल विभाग को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई, लेकिन राहत की बात रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि बाइक सवार कुछ सेकंड और देर करता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!