हल्द्वानी में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर, गोलीकांड से क्षेत्र में मचा हड़कंप
हल्द्वानी। शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार शाम को हल्दुपोखरा रोड, बिड़ला स्कूल के पास खुलेआम मारपीट और फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। कार सवार तीन युवकों पर करीब 25 युवकों के समूह ने पहले हमला बोला और फिर गोली चला दी।
इस हमले में भास्कर बोरा नामक युवक को गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल भास्कर को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि हरीश सिंह मेहरा और गणेश दरम्वाल को मारपीट में गंभीर चोटें आई हैं और दोनों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।
तीनों युवक हल्द्वानी के चांदनी चौक, घुड़दौड़ा क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 20 से 25 हमलावरों ने इनकी कार को रोककर पहले लाठी-डंडों से पिटाई की और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने पीड़ितों की कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष ने लिखित तहरीर नहीं दी है, लेकिन हमलावरों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
क्षेत्राधिकारी दीप शिखा अग्रवाल ने बताया कि पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस गोलीकांड के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों में कानून-व्यवस्था को लेकर गहरी नाराज़गी भी देखी जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां