हल्द्वानी-रामपुर मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर, पांच लोग घायल
हल्द्वानी। शनिवार सुबह बेल बाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार दंपती और कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
चौकी प्रभारी टीपी नगर जगदीप नेगी के मुताबिक, यूसुफ (34) निवासी बनभूलपुरा अपनी पत्नी काशिफा के साथ रामपुर जा रहे थे, तभी कार (HR56B 0698) ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक और कार दोनों अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए।
घायलों की स्थिति:
- यूसुफ: पीठ, कंधे और पैरों में चोट
- काशिफा: पेट, कमर और हाथ में गंभीर चोट
- ब्रह्मदेव शर्मा (कार चालक, हाथरस): आंख पर गहरी चोट
- संजय बोरा (पिथौरागढ़): सिर और हाथ में चोट
- ज्योति बोरा: हाथ-पैर में फ्रैक्चर, आंख में गंभीर चोट
स्थानीय लोगों ने घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश