हल्द्वानी–लालकुआं रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कट कर युवक की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी–लालकुआं रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसे में ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, काठगोदाम से दिल्ली जा रही जनशताब्दी ट्रेन के चपेट में युवक आ गया बताया जा रहा कि युवक पटरी पर बैठा हुआ था इस दौरान वह ट्रेन के चपेट में आ गया युवक की पहचान बनभूलपुरा क्षेत्र का रहने वाला है जो मजदूरी कर काम करता था।
स्थाई लोगों ने बताया कि मृतक घूम फिर कर कान की सफाई करने का काम करता था घटना इतना दर्दनाक था कि युवक को ट्रेन काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। घटना के बाद ट्रेन काफी देर तक मौके पर ही खड़ी रही जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के बाद मौके पर मृतक युवक की परिजन भी पहुंचे गए थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश