हल्द्वानीः यहां प्रेमी ने भेजी दी प्रेमिका के होने वाले पति को पर्सनल फोटो,….दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
हल्द्वानी। यहां दुल्हन की शादी की तैयारियां चल रही थी। लेकिन अचानक ऐसा हुआ कि रिश्ता ही टूट गया। प्रेमी को प्रेमिका का शादी करना मंजूर नहीं हुआ और उसने प्रेमिका के होने वाले पति को उसके निजी फोटो भेज दिए। जिसके बाद शादी टूट गई। इस मामले में पीड़िता ने कोतवाली में पुलिस को रिपोर्ट सौंपी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2019 में वह रुद्रपुर सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम करता थी। वहीं उत्तराखंड कोटद्वार निवासी अखिलेश देवरानी पुत्र प्रसन्न देवरानी भी काम करता था। साथ काम करते उनकी दोस्ती हुई और इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। इस बीच अखिलेश ने शादी का झांसा देकर उसके निजी फोटो और वीडियो बनाये। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद में अखिलेश ने उससे शादी से इनकार कर दिया। ऐसे में उसके घरवालों ने उसकी शादी रानीखेत निवासी एक युवक के साथ तय कर दी।
पीड़िता का कहना है कि विगत 16 अप्रैल को उसकी सगाई भी हो गई। तभी इसकी खबर अखिलेश को लगी तो उसने पीड़िता के होने वाले पति को उल्टे सीधे मैसेज भेजने शुरू कर दिए और साथ ही उसके बारें में आपत्तिजनक बातें लिखने लगा। इसके बाद अखिलेश को मौके पर बुलाया गया तो उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली और माफीनामा भी दिया।
दरसअल, युवती की शादी 12 जून यानी सोमवार को आनी थी। इससे पहले की बारात आती विगत 6 जून को अखिलेश ने पीड़िता के होने वाले पति व जेठ को फेसबुक में अभिषेक शर्मा नाम की आईडी से मैसेज किए और पीड़िता के निजी फोटो उनकी फेसबुक आईडी में भेज दिए। जिसके बाद होने वाले दूल्हे ने पीड़िता को वही फोटो व्हाट्सएप पर भेजे। तब पीड़िता ने अखिलेश से ऐसा न करने को कहा। तभी अखिलेश गाली-गलौच पर उतर आया और पीड़िता के निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। इस बीच प्रेमी अखिलेश की हरकतों से पीड़िता की शादी टूट गई। जिसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पुलिस में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश