हल्द्वानी:। यहां बीच सड़क महिला से छेड़छाड़, पत्थर उठाकर आरोपी को दौड़ाया
हल्द्वानी। टीपीनगर क्षेत्र में एक युवक ने सरेशाम महिला से छेड़छाड़ की और उसे रुपये का लालच देकर साथ चलने की पेशकश की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो युवक ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। पुलिस चौकी के पास हुई इस घटना को देखकर भी कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। लेकिन महिला घबराई नहीं, उसने साहस दिखाया और पत्थर उठाकर आरोपी को दौड़ा लिया। इसके बाद महिला ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीपीनगर चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के पति देर शाम तक घर नहीं लौटे थे, जिसके चलते वह उन्हें ढूंढने के लिए निकली। रात करीब 8 बजे जब वह पालम सिटी के पास पहुंची, तो एक स्कूटी सवार युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। युवक ने महिला से छेड़छाड़ की और एक हजार रुपये दिखाते हुए उसके साथ चलने का दबाव बनाया। महिला ने जब इसका विरोध किया और उसका नाम पूछा, तो उसने खुद को हरीश पलड़िया बताया।
महिला ने जब उसके साथ जाने से इंकार किया तो वह पुलिस चौकी के सामने ही जबरदस्ती करने लगा। महिला ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन कोई भी सहायता के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाई और पास पड़ा पत्थर उठाकर आरोपी की ओर फेंक दिया। महिला के इस हमले से घबराकर युवक वहां से भाग निकला।
घटना के बाद महिला सीधे पुलिस चौकी पहुंची और वहां शिकायत दर्ज करवाई। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
गैरसैंण विधानसभा सत्र कल से; धामी सरकार पेश करेगी 7 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम विवाद: 11,703 परिवारों के दावे पर उठे सवाल, वनाधिकार समिति ने दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की
आज का राशिफल (26 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: नगला के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत