हल्द्वानी: यहां दो बसों की आमने-सामने हुई टक्कर,7 यात्री गंभीर घायल
हल्द्वानी। कोहरे के चलते हल्द्वानी सितारगंज मार्ग पर रोडवेज और एक फैक्ट्री की बस में भिड़ंत हो गई. हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 108 की मदद से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है. वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी से बनबसा की ओर जा रही रोडवेज की बस और सिडकुल की कर्मचारियों से भरी बस चोरगलिया थाना क्षेत्र के दानीबांगर मोड पर कोहरे के चलते आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। दोनों बसों के आपस में टक्कर होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई, घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बस से उतर कर 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को भेजा है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
चोरगलिया थाना प्रभारी भगवान सिंह मेहर का कहना है कि कोहरे के चलते हादसा हुआ है, हादसे में दोनों बसों के साथ यात्री घायल हुए हैं सभी घायलों को अस्पताल को भेजा गया है। कुछ घायलों को गंभीर चोट आई है। क्रेन के माध्यम से दोनों बसों को सड़क से किनारे कर यातायात को सुचारु किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश