हल्द्वानी: यहां किराए के कमरे में 23 वर्षीय महिला संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकी, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम
हल्द्वानी। गोरापड़ाव हाथीखाल निवासी 23 वर्षीय महिला योगिता बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। गुरुवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, गौला में मजदूरी करने वाला गौतम सक्सेना अपनी पत्नी योगिता और डेढ़ साल की बेटी के साथ गोरापड़ाव में किराए के मकान में रहता है। बुधवार रात योगिता कमरे में फंदे से लटकी मिली। घटना का पता तब चला जब उनकी छोटी बेटी अचानक रोने लगी।
परिजन तुरंत योगिता को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्वजन ने बताया कि योगिता पिछले कुछ दिनों से बुरे सपनों से परेशान थी। उनके मुताबिक, पास में रहने वाले एक युवक ने भी कुछ समय पहले फांसी लगाई थी, और उसी घटना को लेकर योगिता मानसिक रूप से विचलित थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया हो।
मेडिकल चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि योगिता और गौतम की शादी को लगभग पाँच वर्ष हुए थे, इसलिए सात साल से कम शादी होने पर नियम अनुसार पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराया गया।
पुलिस ने कहा है कि महिला ने आखिर किस वजह से यह कदम उठाया, इसकी जांच की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार