हल्द्वानी: यहां झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रशासन की बड़ी कारवाही, तीन क्लिनिक सील
हल्द्वानी। जिलाधिकारी महोदया नैनीताल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहर में चल रहे अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी की कार्यवाही की गयी। जिस पर 6 क्लीनिकों के दस्तावेज जाँच करने के उपरान्त 3 क्लीनिकों के दस्तावेज नियमानुसार न पाये जाने पर क्लीनिकल इस्टैब्लिसमेंट एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के अन्तर्गत नोटिस एवं जुर्माना लगाया गया तथा क्लीनिकों को भी सीलबंद कर दिया गया।
जिनमें से श्री अमित कुमार रॉय एवं विमल कुमार रॉय के अभिलेख पूर्ण नहीं पाये गये तथा सौरभ विश्वास अपना क्लीनिक छोड़कर भाग गये तथा डॉ सौरभ विश्वास के क्लीनिक में भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाऐं, कालातीत दवाऐं एवं बायो मेडिकल वेस्ट पाया गया। जिसके क्रम में सीटी मजिस्ट्रेट महोदया के निर्देशानुसार उक्त क्लीनिक को सीलबंद कर दिया गया है।
वही समिति में सीटी मजिस्ट्रेट, श्रीमती ऋचा सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ० रजत भट्ट, अर्बन हैल्थ ऑफिसर, श्री राघवेन्द्र रावत, प्राधिकरण से श्री अंकित, औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट उपस्थित रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश