हल्द्वानी: यहां बिना मान्यता के चल रहे निजी स्कूल पर लगाया एक लाख का जुर्माना, तत्काल बंद करने के निर्देश
हल्द्वानी। बिना मान्यता प्रमाण पत्र के अवैध रूप से विद्यालय चलाना एक निजी विद्यालय प्रबंधक को भारी पड़ गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने बिना मान्यता विद्यालय संचालित करने पर प्रबंधक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ विद्यालय को बंद कराने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव में न्यू हेरिटेज पब्लिक स्कूल का संचालन लंबे समय से किया जा रहा है। जिसमें वर्तमान में कक्षा 1 से 8 तक के 50 छात्र छात्राएं अध्ययनरत है। फिलहाल न्यू एजुकेशन सोसाइटी नाम से पंजीकृत इस स्कूल के संचालन के लिए किसी भी शिक्षा बोर्ड से मान्यता नहीं ली गई थी।
खंडशिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार ने तीन बार विद्यालय प्रबंधक को नोटिस भेजकर 15 दिन के अंदर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे लेकिन स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। जिसकी रिपोर्ट सीईओ को भेज दी गई थी। जिसके पश्चात सीईओ से मिले निर्देशों के क्रम में बुधवार को स्कूल पर कार्रवाई की गई। वही संबंधित स्कूल के बच्चों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट करने के भी निर्देश दिए गए हैं।


उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण