हल्द्वानी: यहां कपड़े के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव क्षेत्र के अंबिका बिहार कॉलोनी में स्थित कपड़े के गोदाम में मंगलवार को अचानक आग लग गई। इससे आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
आग इतनी विकराल थी कि इसने तीन मंजिला भवन को चपेट में ले लिया। पुलिस और दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि किसी भी तरह से जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन लाखों रुपये का नुकसान जरूर हो गया है।
नैनीताल रोड के अंबिका विहार कॉलोनी के पास हेमंत शाह नाम के व्यापारी है जिनका रेडीमेड कपड़े का काम है और यही घर पर उन्होंने गोदाम भी बना रखा है। बताया जा रहा है शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की तकनीकी रिपोर्ट देगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा