हल्द्वानी: हरि शरणम जन ने कराया 111 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह
हल्द्वानी। हरिशरण जन संस्था ने एमबी इंटर कॉलेज के प्रांगण में कई तरह के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम किए। शनिवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन 111 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया।
इस सामूहिक विवाह समारोह में उत्तराखंड के सीमांत जोहार और शौका समाज के लोग कन्याओं के लिए बारात लेकर आये जबकि बंगाली और गोरखा समाज के लोग अपने रीति रिवाज के अनुसार बारात का स्वागत किया गया। इस दौरान विधि विधान के साथ ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ शादी विवाह करा गया।
वैदिक रीति से किए गए सामूहिक विवाह के हजारों लोग साक्षी बनें। सभी नव दम्पत्ति को अनेक वस्तुएं भेंट की गई जिसमें शय्या दान, सिलाई मशीन इत्यादि शामिल था। सभी बेटियों को संस्थान द्वारा एक से वैवाहिक परिधान में तैयार कराया गया।
हरिशरण जन संस्था के संस्थापक राम गोविंद दास “भाई जी”ने बताया कि 111 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया जहां उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से वर और दुल्हन पक्ष के लोग पहुंच शादी में शिरकत किए। विधि विधान से सभी कन्याओं का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी करायी गयी। सभी कन्याओं को उनके गृहस्थी का समान उपहार स्वरूप दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश