हल्द्वानी: पूर्व सैनिक पर हमले का मामला, पुलिस का शक रुद्रपुर के ट्रांसपोर्टर पर, जांच पड़ताल जारी!
हल्द्वानी : मंडी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत गोरापड़ाव निवासी पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस का शक रुद्रपुर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी पर ही गहराया है। जिसमें पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस की ओर से इस संबंध में चार टीमें गठित की गई हैं। जिसमें कई तरह के एंगल से पुलिस जांच में लगी हुई है।
दरसल मामला गोरापड़ाव निवासी कौस्तुभानंद के घर पर दो सितंबर की देर रात अज्ञात युवक ने फायरिंग कर दिया था। पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल पूर्व सैनिक से पुलिस पूछताछ में रुद्रपुर निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी पर रंजिश रखने का आरोप लगाया है। पूर्व सैनिक ने बताया कि उनका बेटा पहले ट्रांसपोर्टर के साथ ही काम करता था। जहां करीब एक करोड़ रुपये का बकाया हो गया था। पूर्व सैनिक ने बताया कि उनकी ओर से करीब 73 लाख रुपये चुका दिए गए जबकि कारोबारी 80 लाख रुपये और मांग रहा था। पूर्व सैनिक ने आरोप लगाया है कि पैसे के लिए ही उसपर हमला कराया गया है। जिसमें ट्रांसपोर्टर पहले भी देख लेने की धमकी दे चुका था।
पूर्व सैनिक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें हमलावर की पहचान के लिए पुलिस टीम कार्य कर रही है। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सैनी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर मामले के पर्दाफाश के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जिसमें सर्विलांस टीम, सीसीटीवी कैमरा टीम आदि शामिल हैं। मामले की जांच मंडी पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश जोशी कर रहे हैं। जिसकी निगरानी कोतवाली प्रभारी कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हर एंगल से वेरीफाई किया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान