हल्द्वानी: यहां आबकारी विभाग ने की छापेमारी, 50 पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
हल्द्वानी। नैनीताल जिला आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है जहां एक घर के छत से करीब 50 पेटी शराब बरामद किया है पकड़ी गई शराब की कीमत करीब चार लाख के आसपास बताई जा रही है।
आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन को देखते हुए आबकारी विभाग, जनपद नैनीताल के संयुक्त अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर नैनीताल जिले के कटना नियर सुन्नी बैण्ड, थाना मुक्तेशवर तहसील धारी अंतर्गत एक मकान में छापामारी की गई जहां मकान के छत से भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी ब्रांड की शराब बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि करीब 50 पेटी शराब मकान की छत के ऊपर रखी हुई थी. मौके पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राम सिंह लमगड़िया, निवासी-कटना का रहने वाला है. बरामद शराब की कीमत करीब 4 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है. पूछताछ में पता चला कि शराब को लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रयोग की जानी थी. आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई और किन लोगों को शराब सप्लाई होनी थी. आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर आबकारी विभाग के टीम लगातार जगह-जगह छापामारी अभियान चला रही है जिसके तहत आबकारी विभाग की टीम को कामयाबी मिली है.संयुक्त टीम में आबकारी निरीक्षक खजान शर्मा देवेन्द्र सिंह बिष्ट, मण्डलीय व जनपदीय प्रर्वतन दल के साथ गणेश राणा व कैलाश चन्द्र जोशी, मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा