हल्द्वानी : शहर के इस डॉक्टर से मांगी रंगदारी, आया धमकी भरा कॉल।।
हल्द्वानी। शहर के एक चिकित्सक को रंगदारी के लिए फोन आया है। फोनकर्ता ने उन्हें 03 करोड़ रूपये नहीं दिए जाने पर बच्चे के अपहरण की चेतावनी दी है। परेशान चिकित्सक पुलिस की शरण में पहुंचे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. वैभव कुच्छल को यह धमकी भरा फोन किसी ने किया है। फोनकर्ता ने उनसे 03 करोड़ न देने पर उनके बच्चे के अपहरण की धमकी दी है।
इधर डॉक्टर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। Garv Diagnostic Center and Hospital के डॉक्टर वैभव कुच्छल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीती शाम सोमवार को उन्हें एक फोन आया। जिसमें फोनकर्ता ने पहले उनसे एक बच्चे की आवाज में बात कर उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया।
इसके बाद अचानक उसने तीन करोड़ की डिमांड कर दी। यह भी कहा कि अगर उसे रकम नहीं दी गई तो वह उनके बच्चे का अपहरण कर लेगा। इधर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा के लिए उनके अस्पताल के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इधर अस्पताल के तमाम डॉक्टरों ने एसएसपी पंकज भट्ट से मुलाकात कर मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की। एसएसपी का कहना है कि पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा।
ज्ञात रहे कि डॉ. वैभव कुच्छल पहले भी परेशानियों के दौर से गुजरे हैं। उनकी मां का वर्ष 2007 में मुजफ्फरनगर में मर्डर हो गया था। उस मामले का आज तक खुलासा भी नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि इसके पीछे किसी बड़े आपराधिक गिरोह का हाथ है अथवा कोई शत्रुता निकाल रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश