हल्द्वानी: यहां 13 लाख की स्मैक के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है. काठगोदाम पुलिस ने स्मैक की बड़ी खेप बरामद की है. चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार एक स्मैक तस्कर से 138 ग्राम स्मैक के बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी ने बताया कि काठगोदाम पुलिस ऑफिसर फिरोज आलम, कांस्टेबल करतार सिंह, कांस्टेबल कुंदन कठायत, कांस्टेबल अशोक रावत ने सुरेश निवासी बरेली को वेलवाल कम्पलेक्स काठगोदाम से 138 ग्राम स्मैक मोटरसाइकिल में तस्करी करते हुये गिरफ्तार कर लिया। बरामद की गयी स्मैक की कीमत 13 लाख से अधिक आंकी गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम पर संबंधित धाराओं के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यूपी का रहने वाला है जो अक्सर भारी मात्रा में स्मैक बरेली से लेकर हल्द्वानी व आस- पास के पहाड़ी क्षेत्रो में सप्लाई करता था। अभियुक्त के साथ स्मैक तस्करी में सम्मलित अन्य साथियों को भी तस्दीक किया जा रहा है। पुलिस टीम को एसएसपी ने पांच हजार रूपये ईनाम देने की घोषणा की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश