हल्द्वानी: यहां सात फेरे लेने के बाद दुल्हे और परिवार को जाना पड़ा जेल,…जानिए मामला
हल्द्वानी। हलद्वानी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां जैसे ही शादी हुई दूल्हे के साथ ही उसके परिवार को भी जेल जाना पड़ा।
दरसल, पुलिस को सूचना मिली कि हल्द्वानी के थाना मुखानी क्षेत्र में 30 साल के युवक ने नाबालिग से शादी की है। पुलिस ने जाकर जांच की और मामला सही पाए जाने पर दूल्हे और उसके परिवार के लोगों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि पीलीकोठी हलद्वानी निवासी एक महिला के मकान में शादी समारोह चल रहा था। तभी पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक दूल्हा नाबालिग दुल्हन से शादी रचा रहा था। शादी के बाद घर में प्रतिभोज चल रहा था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने दुल्हन और दूल्हे और दुल्हन के आधार कार्ड देखे तो पता चला कि दूल्हा 30 वर्ष का है और दुल्हन की उम्र सिर्फ 16 वर्ष है। पूछताछ में पता चला की नाबालिगा हल्द्वानी के एक स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ती है. हाथरस जिला निवासी दूल्हे की शादी हल्द्वानी निवासी नाबालिग से तय हुई थी।
पुलिस की कार्रवाई होते नाबालिग के परिवार में हड़कंप मच गया पूरे मामले में पुलिस ने दूल्हे के साथ-साथ दोनों पक्षों की ओर से छह लोगों के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है साथ ही नाबालिग को सीडब्ल्यूसी की हवाले किया गया है जहां आगे की कार्रवाई सीडब्ल्यूसी द्वारा की जा रही है .

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश