हल्द्वानी: गोरापड़ाव क्षेत्र में अज्ञात हमलावर ने युवक पर चलाई गोली, युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र के बरेली रोड पर मोतीनगर और गोरापड़ाव के बीच अज्ञात हमलावर ने घर के बाहर टहल रहे एक 55वर्षीय व्यक्ति पर गोली चला कर घायल कर दिया है। गंभीर स्थिति में हल्द्वानी चिकित्सालय के लिए भेजा गया है। उधर सूचना मिलने पर मंडी पुलिस चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यहां 55 वर्षीय कौस्तुभ नौर्की अपने घर के बाहर टहल रहे थे। उनके परिजन घर के अंदर थे। इसी बीच अचाानक कौस्तुभ के चीखने और गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो कौस्तुभ जमीन पर पर पड़े थे। आनन फानन में उन्हें हल्द्वानी भेजा गया।

घटना स्थल पर बिख्ररा खून और गोली का खोखा पढ़ा हुआ था। पुलिस हमलावरों की तलाश में सभी सीमाओं को सील कर दी है एसपी सिटी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रहे हैं गोली पैर में मारी गई है। हमलावरों की तलाश कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज