हल्द्वानी: यहां स्पा सेंटरों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की छापेमारी से मचा हड़कंप, पांच के कटे चालान
हल्द्वानी। क्षेत्र के स्पा सेन्टरों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितता पाये जाने पर 83 पुलिस एक्ट के तहत कोर्ट का किया चालान ।
प्रहलाद नारायण मीणा (IPS), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आज उ०नि० दीपा भट्ट, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स के नेतृत्व में मय टीम के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेन्टरों में दबिश व चैकिंग की गई।
राहुल जसवाल पुत्र संजय जसवाल एमजे स्पा गुरु हरिकृष्ण काम्प्लेक्स नैनीताल रोड हल्द्वानी, पूजा देवी पत्नी पप्पू गोल्ड स्पा दुर्गा सिटी सेन्टर हल्द्वानी, मनीष खाती पुत्र एचएस खाती रिलेक्स स्पा सेन्टर हल्द्वानी, अमित डाबर पुत्र पूरन चन्द्र डाबर गोल्डन स्पा सेन्टर हल्द्वानी, योगेन्द्र सिंह पुत्र विजयपाल सिंह योर स्पा दुर्गा सिटी सेन्टर हल्द्वानी में पुलिस टीम के द्वारा चैकिंग की गयी तो उपरोक्त स्पा सेन्टरो में अपूर्ण प्रविष्टि पायी गई तथा स्पा सेंट्रो के कर्मचारियों द्वारा पहचान पत्र एवं सत्यापन सम्बन्धी विवरण प्रस्तुत नहीं किए गए।
एन्ट्री ग्राहक रजिस्टर में डिटेल अंकित नही की गयी थी। जिस कारण उपरोक्त स्पा सेन्टरों में अनियमितता पाये जाने पर 5000-5000 रुपये के दो नगद चालान तथा 10000- 10000/- के तीन चालान किये गये। कुल 05 चालान किये गये ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश