हल्द्वानी: यहां प्रतिबंधित इंजेक्शनों और दवाईयों के साथ तस्कर गिरफ्तार, मेडिकल स्टोर संचालक फरार
हल्द्वानी। पुलिस ने प्रतिबंधित इंजेक्शनों और दवाईयों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में मेडिकल स्टोर स्वामी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान दुर्गा मंदिर चौराहे के पास स्थित हिमांशु मेडिकल स्टोर से एक युवक कुछ दवाईयां लेकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में पकड़े गए आरोपी मौ. इकरार पुत्र मौ. बुन्दो (बुन्दु) उम्रवर्ष निवासी बद्रीपुरा इण्टर कॉलेज काठगोदाम के कब्जे से पुलिस को 7 नशीले इंजेक्शन के साथ ही नशीली दवाईयां बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त प्रतिबंधित दवाईयों और इंजेक्शन हिमांशु मेडिकल स्टोर से खरीद कर लाया है। इस बीच मेडिकल स्टोर संचालक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के साथ ही मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश