हल्द्वानी: यहां नाबालिग छात्रा से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। यहां एक मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग लड़की से ऑटो चालक ने बलात्कार किया है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी ऑटो चालक को मंगल पड़ाव ऑटो स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की रोजाना घर से प्यानो सीखने जाती थी। वह मानसिक तौर कमजोर बताई जा रही है। बीते रविवार को भी वह घर से प्यानो क्लासेस के लिए घर से निकली थी। लेकिन मंगल पड़ाव में एक ऑटो चालक ने उसे बैठा लिया, प्यानो क्लासेस से जाने के बजाय आरोपी चालक उसे एमबी इंटर कॉलेज के पास लगी नुमाइश तक ले गया। जहां एक खाली जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना को अंजाम देने के बाद अरोपी ने पीड़िता को धमकाया और मुंह खोलने पर जान से मार मारने की धमकी दी। जिसके बाद वह नाबालिग को वापस मंगल पड़ाव छोड़कर फरार हो गया। लड़की घर पहुंची तो उसने रोते हुए पूरी घटना परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजन पीड़िता के साथ हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और लड़की के बताए रूट पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी

वहीं फुटेज के आधार पर आरोपी ऑटो चालक की पहचान होते ही एक टीम गठित कर उसे रविवार को मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र के घास मंडी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

जानकारी देते हुए कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि आरोपी लाइन नंबर 5 बनभूलपुरा निवासी है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad