हल्द्वानी: यहां दीपावली की रात बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौके पर मौत
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में दीपावली के रात आग लगने से दर्दनाक हादसा हुआ है। टेंट हाउस के गोदाम में सो रहे तीन कर्मचारियों की जलकर मौके पर मौत हुई है। जबकि टेंट हाउस का सारा सामान जलकर खाक हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने आग पर मुश्किल से काबू पाया।एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 12:00 बजे के आसपास की है।
घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 12:00 बजे के आसपास की है जहां कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई । और उस वक्त टेंट हाउस के गोदाम में तीन कर्मचारी सो रहे थे आग लगने के बाद कर्मचारी उसमें से भाग नहीं पाए जिस कारण मौके पर ही तीन कर्मचारियों की मौत हो गई . जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, बहरहाल मामले की जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश