हल्द्वानी: जिलाधिकारी की बड़ी कार्यवाही, हिंसा प्रभावित क्षेत्र के 120 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त…
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद से लगातार प्रशासन एवं पुलिस की कार्रवाई जारी है। अभी तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, और सैकड़ो लोग इस दंगे में घायल हुए हैं, पुलिस ने अभी तक 30 दंगाइयों को गिरफ्तार किया है।
बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं, जिसका खुलासा एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा मीडिया के सामने कर चुके हैं।
अब हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए दंगे के बाद से लगातार प्रशासन एवं पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने इस दंगे में शामिल 30 उपद्रवियों को अभी तक गिरफ्तार किया है।
बड़ी संख्या में पुलिस ने उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, लेकिन बड़ी खबर यह निकल कर आ रही है। डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने कड़ा एक्शन लेते हुए थाना बनभूलपुरा के अंतर्गत 120 शस्त्र लाइसेंस कैंसल कर दिए हैं।
उन्होंने बताया कि मामले की संवेदनशीलता और हालातो को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऐसे में वहां के 120 शस्त्र लाइसेंस कैंसल कर दिए गए हैं। फिलहाल अभी वहां पर कर्फ्यू जारी है, लेकिन जरूरत के सामान को प्रशासन द्वारा वहां के रहने वाले लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी और शस्त्र लाइसेंस की जांच की जा रही है और उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज