हल्द्वानी: यहां सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में RTI कार्यकर्ता पर हुआ मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। आरटीआई कार्यकर्ता भुवन पोखरिया पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है. एलआईयू सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने हल्द्वानी कोतवाली में पुलिस में ताहिर देते हुए बताया है की भुवन पोखरिया पुत्र पीताम्बर दत्त निवासी चोरगलिया कुछ लोगो के साथ बहुउदेशीय पुलिस भवन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के पेशकार कार्यालय में आया इस दौरान भुवन पोखरिया जोर जोर से बोल रहे थे. जब कार्यालय से बाहर निकाल कर भुवन पोखरिया को समझाने का प्रयास किया गया तो उन्होंने उग्र होकर गाली गलौज की और मेरे ऊपर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई है।
भुवन पोखरिया पुलिस के उच्च अधिकारियों को गलत शब्दों से संबोधित कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने भुवन पोखरिया का आक्रोश देखा अपना बचाव करते हुए कमरे से बाहर निकला. उसके कुछ समय बाद भुवन पोखरिया कुछ लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक नगर के कार्यालय पहुंचे. जहां भुवन पोखरिया ने अधिकारियों के प्रति अभद्रतापूर्ण आचरण करने तथा राजकीय कार्य बाधित करने की कोशिश की. स्थिति को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी को सूचित किया।
पूरे मामले में एलआईयू सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने भुवन पोखरिया के ऊपर सरकारी कार्य में बाधा और गाली-गलौज करने का मुकदमा दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में पुलिस भुवन पोखरिया से पूछताछ कर रही है. हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया एलआईयू सब इंस्पेक्टर के तहरीर पर भुवन पोखरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि गौलापार निवासी आईटीआई कार्यकर्ता भुवन पोखरिया ने 2 दिन पहले आरोप लगाया था कि अज्ञात हमलावरों ने तलवार से उन पर हमला करने की कोशिश की. जिसमें उनके कार का शीशा टूट गया था. भुवन पोखरिया सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार और पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश