हल्द्वानी: यहां स्पा सेंटरों में छापेमारी, कईयों में मिली खामियां, इन तीनों पर हुई कार्यवाई
हल्द्वानी। शहर में संचालित स्पा सेंटरों में मंगलवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने औचक निरीक्षण के लिए अभियान चलाया। इस दौरान कई स्पा सेंटरों में अनियमित्ता मिली। इस पर पुलिस ने इनके चालान काटे।
वरिष्ठ पुलिस अधी़क्षक प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मंगलवार को उ0नि0 मन्जू ज्याला, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स के नेतृत्व में मय पुलिस टीम हल्द्वानी क्षेत्र के निम्न स्पा सेन्टरों मे दबिश व चैकिंग की गई।
चैकिंग के दौरान दुर्गा सिटी सेंटर हल्द्वानी में स्थित हल्द्वानी क्षेत्र के 1- द गोल्डन स्पा सेंटर, 2- रिलैक्स स्पा सेंटर, 3- द योर स्पा सेंटर में कस्टमर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित ना होना, ग्राहक की आईडी ना लेना तथा वर्करों का सत्यापन ना करने संबंधी अनियमिताएं पाई गई, उक्त तीनों स्पा सेंटरों के धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट में ₹10,000-10,000 का कोर्ट चालान किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश