हल्द्वानी-सफाई कर्मियों की अनदेखी कर रही है सरकार: बल्यूटिया
हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सोमवार को नगर निगम में चल रहे सफाई कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन में पहुंचकर उनके आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान बल्यूटिया ने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं बावजूद इसके प्रदेश सरकार उनकी एक भी सुनने को तैयार नहीं है।
कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने वाले सफाई कर्मचारियों को बजाए सम्मान देने के सरकार ने आंदोलनित कर्मचारियों की आवाज को कुचलने का काम किया।
इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश सरकार अपने ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं करना चाहती है। बल्यूटिया ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज