हल्द्वानी: सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए कोटाबाग मंडल के बीजेपी नेताओं के घर पहुचे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, दुखद घटना पर परिजनों को ढांढस बधाया।
हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट बीते दिन सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए कोटाबाग मंडल के मंडल महामंत्री स्वर्गीय जगदीश गुर्रो और मंडल मंत्री स्वर्गीय सुमित चौहान के आवास पहुंचे जहां उन्होंने इस दुखद घटना पर परिजनों को ढांढस बधाया।

रविवार देर शाम केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट कालाढूंगी के कोटाबाग मंडल पहुंचे जहां बीते दिन विजय संकल्प यात्रा में शामिल होकर वापस लौट रहे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश गुर्रो, मंडल महामंत्री सुमित चौहान की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पीड़ित परिजनों के समक्ष पहुंच कर उनका दुख साझा किया और पीड़ित परिजनों को ढाढस बधाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता की, और दुखी परिवार की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। और उनके द्वारा पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार